आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को मा० मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय कल से प्रारम्भ होने वाले विधानसभा मानसून सत्र में प्रतिभाग हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुँचे।
मा० मुख्यमंत्री का आगमन भराड़ीसैंण हेलीपैड पर हुआ, जहाँ जिलाधिकारी चमोली श्री संदीप तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैरिमोनियल ड्रेस से सजे पुलिस के जवानों ने सलामी देकर किया अभिवादन।







