बसुकेदार तहसील के बढ़ेथ, ताल जामण डुंगर, पूर्वी बांगर के उछोला सहित संपूर्ण मंदाकिनी घाटी क्षेत्र में अतिवृष्टि की खबर प्राप्त हुई है। इस अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दिए गए हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी को राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए हैं।
इस कठिन घड़ी में सभी नागरिकों से करबद्ध निवेदन है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्राओं से परहेज़ करें। साथ ही, नदी-नालों के किनारे रहने वाले सभी परिवारों से अनुरोध है कि अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें।







