उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित की.

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था. जिसके बाद सरकार ने इसकी सीबीआई जांच करने का फैसला लिया है. उधर परीक्षार्थियों के अनुरोध पर आयोग ने 5 अक्टूबर की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है तो 12 अक्टूबर की परीक्षा भी ठंडे बस्ते में जाते ही दिखाई दे रही है.

प्रदेश में स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आते ही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी इसका असर पड़ा है. स्थिति यह है कि फिलहाल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है. राज्य में 5 अक्टूबर को सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा होनी थी, जिसे स्थगित किया गया है. हालांकि अभी यह परीक्षा कब होगी? यह तय नहीं हुआ है. आयोग इसके लिए अलग से तारीख का ऐलान करेगा.

सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 की परीक्षा स्थगित होने के बाद इसके बाद होने वाली 12 अक्टूबर की परीक्षा पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं. प्रदेश में 12 अक्टूबर को सहायक कृषि अधिकारी वर्ग 1 और प्राविधिक सहायक वर्ग 1 की परीक्षा प्रस्तावित है. हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम निर्णय आयोग की तरफ से नहीं लिया गया है. लेकिन जिस तरह स्थिति बनी हुई है, उससे लगता है कि इस परीक्षा में भी आयोग कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है

उधर, दूसरी तरफ पेपर लीक प्रकरण पर एसटीएफ जांच कर रही है और इसके मुख्य आरोपी खालिद की हर एंगल से जांच की जा रही है. दूसरी तरफ राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने का भी फैसला ले चुकी है. हालांकि एसटीएफ की जांच में कई नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं. इसके तहत खालिद के द्वारा पिछले लंबे समय से नकल का प्रयास कर परीक्षा पास करने की कोशिश करने की बात भी सामने आई है.

एसटीएफ ने खालिद के घर पर छानबीन के दौरान पाया है कि खालिद किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर ही नहीं रहा था. दरअसल, प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित नोटबुक या किताबें इसके घर से नहीं मिली हैं. जबकि इसके बावजूद भी बिना तैयारी के ही खालिद तमाम परीक्षाओं के लिए आवेदन कर रहा था. इससे साफ है कि खालिद काफी समय से नकल के जरिए परीक्षा पास करनी के प्रयास में था.

इस मामले पर ईटीवी भारत ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया से बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल 5 अक्टूबर की परीक्षा स्थगित की गई है और 12 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को परीक्षार्थियों द्वारा तैयारी के लिए समय मांगने और मौजूदा प्रकरण के कारण तैयारी ना कर पाने का हवाला देकर स्थगित करने की मांग की थी, इसके बाद इस परीक्षा को स्थगित किया गया है.

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा