जम्मू-कश्मीर में 08 से 16 अक्टूबर तक आयोजित 10वीं अखिल भारतीय जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखंड के आरक्षी सागर सिंह ने वूशु (तावलू ) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
यह उपलब्धि उत्तराखंड एवं उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी ने आरक्षी सागर सिंह को बधाई देते हुए कहा कि –
“यह सफलता बल के अनुशासन, परिश्रम एवं समर्पण की मिसाल है, जो समस्त SDRF परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।”







