चलते-चलते धधक उठी थार, चार युवक कूदकर बचे—हाईवे पर मचा हड़कंप

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर उस समय हड़कंप मच गया, जब मेडिकल कॉलेज के पास दौड़ रही एक थार गाड़ी अचानक आग की लपटों में घिर गई। कार में सवार चार युवक तुरंत नीचे कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। कुछ ही पलों में थार आग का गोला बन गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगते ही सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

कैसे लगी आग? चालक जसन सिंह ने बताई घटना

थार चालक जसन सिंह, जो लखीमपुर खीरी का निवासी है, ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ करताल हवेली में एक दोस्त का जन्मदिन मनाकर हल्दूचौड़ कॉलेज लौट रहा था। दोपहर करीब 3 बजे जब वे मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के पास पहुंचे, तभी गाड़ी के अगले हिस्से से अचानक धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते बोनट से तेज लपटें निकलने लगीं।

जसन सिंह के अनुसार, स्थिति संभालने का मौका मिले बिना उन्होंने और उनके दोस्तों ने जैसे-तैसे कार से कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कार में रखे सामान को भी बाहर निकाला और तुरंत पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी।

फायर टीम की तत्परता, लेकिन कार नहीं बच सकी

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एक फायर टेंडर की मदद से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक थार बुरी तरह जल चुकी थी और उसे बचाना संभव नहीं रहा।

हादसे के समय कार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन फायर विभाग जांच में जुटा है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी युवक सुरक्षित बाहर निकल गए और बड़ी अनहोनी टल गई।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह