मनरेगा श्रमिकों को बड़ा लाभ: उत्तराखंड में कल्याण बोर्ड योजनाओं से जुड़े मजदूर, सीएम धामी ने किया रजिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ ।

उत्तराखंड सरकार ने मनरेगा श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उन्हें उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निकट कर्मकार कल्याण बोर्ड की सभी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मनरेगा कर्मकारों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इससे राज्य के लाखों मनरेगा श्रमिकों को अब स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक सहायता और सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को कल्याण बोर्ड की योजनाओं से जोड़ना इस दिशा में बड़ा कदम है।

वर्तमान में उत्तराखंड में मनरेगा के तहत 16.3 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, जिनमें से 9.5 लाख सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इनमें से जो श्रमिक साल में न्यूनतम 90 दिन काम करते हैं, वे अब कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के पात्र होंगे। अभी बोर्ड में 5.35 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं, लेकिन मनरेगा श्रमिकों के जुड़ने के बाद लाभार्थियों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि श्रमिकों के हितों के साथ-साथ सरकार उद्योगों और निवेश को भी बढ़ावा देने पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नीतिगत सुधारों के चलते खनन क्षेत्र का राजस्व 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। केंद्र सरकार भी खनन सुधारों से प्रभावित होकर राज्य को 200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दे चुकी है।

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर लगातार जोर देते रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाएं प्रदान कर रही है, ताकि निवेशकों को अनावश्यक प्रक्रियाओं में परेशानी न हो।

कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव श्रीधर बाबू के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब मनरेगा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन विकासखंड स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।

श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि बोर्ड में पंजीयन के बाद मनरेगा श्रमिक अन्य श्रमिकों की तरह स्वास्थ्य सहायता, दो बच्चों की शिक्षा, दो बेटियों की शादी, और श्रमिक की मृत्यु पर मिलने वाली आर्थिक सहायता सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सरकार के इस निर्णय से राज्य के लाखों मनरेगा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की मजबूत ढाल मिलने जा रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 3 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 3 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह