देहरादून में एबीवीपी का 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन: भव्य शोभायात्रा में दिखी भारत की एकता और सांस्कृतिक विविधता ।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का तीन दिवसीय 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन के दूसरे दिन परेड ग्राउंड से दर्शनलाल चौक तक करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें देश के सभी राज्यों से आए 1500 से अधिक एबीवीपी प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके बाद देहरादून की सड़कों पर एबीवीपी प्रतिनिधियों की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें “अलग भाषा–अलग वेश, फिर भी अपना एक देश” के समागम से भारत की एकता, विविधता और अखंडता का दिव्य स्वरूप देखने को मिला। देश के विभिन्न शैक्षिक परिसरों से आए विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधताओं के आधार पर भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया। शोभायात्रा में सांस्कृतिक विविधता के साथ अखंडता के अनेक रूप भी देखने को मिले। इस दौरान देवभूमि की सड़कों पर ‘भारत माता की जय’ और ‘कश्मीर से कन्याकुमारी भारत माता एक हमारी’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

एबीवीपी की शोभायात्रा परेड ग्राउंड से शुरू होकर सर्वे चौक, भेल चौक, एश्लेहाल चौक, घंटाघर से होते हुए दर्शनलाल चौक पर संपन्न हुई। दर्शनलाल चौक पर आयोजित खुले अधिवेशन में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए छात्र नेताओं ने बांग्लादेशी घुसपैठ, शिक्षा, छात्रवृत्ति, समाज, ऑपरेशन सिंदूर और युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।

शोभायात्रा मार्ग पर जगह-जगह प्रतिनिधियों का जोरदार स्वागत किया गया। गांधी पार्क के समीप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एबीवीपी प्रतिनिधियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री गमछा लहराते हुए भी नजर आए, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की शुरुआत ‘शिक्षा की भारतीय संकल्पना—वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य एवं हमारी भूमिका’ विषय पर आयोजित सत्र से हुई। इस सत्र को एबीवीपी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजशरण शाही ने संबोधित किया। इसके पश्चात पांच समानांतर सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें वैश्विक Gen-Z आंदोलन एवं भारतीय युवा, AI चैट जीपीटी एवं शिक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ एवं SIR समसामयिक, जनसंख्या असंतुलन एवं विकसित भारत का लक्ष्य तथा ऑपरेशन सिंदूर एवं बदलता सुरक्षा परिदृश्य जैसे विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।

राष्ट्रीय अधिवेशन के माध्यम से शिक्षा, युवा शक्ति और राष्ट्र से जुड़े समसामयिक विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा