उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 57 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया

उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह से आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार प्रदेश में कुल 57 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए लगभग 20 दिनों का समय दिया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने आवेदन में 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक संशोधन भी कर सकेंगे।

जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें जूनियर तकनीकी सहायक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, फोटोग्राफर, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, पर्यटन अधिकारी मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षक और अनुदेशक सहित कुल 18 विभिन्न पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता और अन्य अर्हताएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं, ताकि अभ्यर्थी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकें।

आयोग द्वारा जल्द ही इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने की तैयारी भी की जा रही है। खास बात यह है कि राज्य में पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को भी विशेष निगरानी में रखा जा रहा है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया ने बताया कि परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश के युवाओं में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं आयोग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 7 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 3 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा