यूकेडी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि ।

रुद्रप्रयाग:उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के संयोजक एवं वरिष्ठ दिवंगत नेता स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। मुख्य बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में शामिल होकर स्वर्गीय भट्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यूकेडी की ओर से यह अस्थि कलश यात्रा प्रदेश के अनेक स्थानों पर ले जाई जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि दे सकें। रुद्रप्रयाग पहुंची यात्रा में यूकेडी के केंद्रीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता की लड़ाई यूकेडी लगातार लड़ती रही है। जिन माताओं, युवाओं और बहनों ने राज्य आंदोलन में अपने प्राणों की परवाह किए बिना संघर्ष किया, आज भी उनके सपनों का उत्तराखंड पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा पूरे प्रदेश में यह संदेश दे रही है कि आज भी मूल अधिकारों की लड़ाई अधूरी है।

ऊखीमठ से टिहरी के लिए रवाना होगी यात्रा

मंगलवार को रात्रि विश्राम के लिए यात्रा गोपेश्वर रवाना हुई। बुधवार को यात्रा ऊखीमठ होते हुए टिहरी जनपद के लिए प्रस्थान करेगी। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि युवाओं को स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के जीवन और संघर्ष का गहन अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने रामपुर तिराहा की घटना को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय भट्ट के सपनों को साकार करने का यही सही समय है। उन्होंने मूल निवास का अधिकार, भाषा, राजधानी, जिलों और विधानसभाओं की संख्या बढ़ाने, लोकसभा सीटों में इजाफा, जल–जंगल–जमीन पर स्थानीय अधिकार और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को दोहराया।

युवा नेताओं ने किया आह्वान

युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आत्मा थे। उनके दृढ़ संकल्प और इच्छाशक्ति से ही उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो पाया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर स्वर्गीय भट्ट के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

इन लोगों की रही मौजूदगी

इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, पंकज व्यास, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी, राजेंद्र बिष्ट, कैप्टन राकेश ध्यानी, युवा नेता मोहित डिमरी, पूर्व केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंक्वाण, महामंत्री अजीत सिंह भंडारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी, जिला महामंत्री देवप्रकाश भट्ट, रवि राणा, उपेंद्र पंत, अर्जुन कंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा