रुड़की में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बुजुर्ग को रौंदा, इलाज के दौरान मौत ।

हरिद्वार जिले के रुड़की में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे के बाद आनन-फानन में बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार चालक की तलाश में जुट गई है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हादसे में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा गांव निवासी 87 वर्षीय दिलावर बुधवार 3 दिसंबर को किसी काम से रुड़की आए थे। थकान होने पर वे रुड़की की जामा मस्जिद के बाहर सड़क किनारे बैठ गए। इसी दौरान पास में खड़ी सफेद रंग की एक फॉर्च्यूनर कार को चालक ने स्टार्ट किया और बैक करने के बाद जब आगे बढ़ाया तो सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग पर उसकी नजर नहीं पड़ी।

कार सीधे बुजुर्ग के ऊपर चढ़ गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद जब चालक कार से बाहर निकला तो बुजुर्ग गंभीर हालत में गाड़ी के नीचे फंसे मिले।

बुजुर्ग को अस्पताल में छोड़कर फरार हुए कार सवार

स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कार सवार बुजुर्ग को अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दिलावर ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।

कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजन कानूनी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

पूरी घटना जामा मस्जिद के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चालक की लापरवाही और हादसे का पूरा घटनाक्रम साफ दिखाई दे रहा है। फुटेज में गाड़ी और उसका नंबर भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी जा रही है और कार चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल जनपद के खुपी क्षेत्र से सामने आया है, जहां केएमओयू की एक बस…

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

देहरादून: उत्तराखंड में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ-साथ अवैध खनन पर रोक लगाना वन विभाग के लिए लगातार बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन चुनौतियों से निपटने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 7 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा