ओखलकांडा में एसटीएफ पर फायरिंग: एक आरोपी गिरफ्तार, घायल सिपाही की हालत में सुधार

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के ओखलकांडा क्षेत्र में एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान में फायरिंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एसटीएफ पर तस्करों ने बरसाईं गोलियां

घटना 6 दिसंबर की शाम की है, जब ओखलकांडा थाने के खनस्यू क्षेत्र में एसटीएफ की टीम चरस और वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। कार्रवाई की भनक लगते ही तस्करों ने खुद को घिरता देख एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से एसटीएफ के एक सिपाही सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

छर्रे लगने से घायल हुआ सिपाही

फायरिंग में एसटीएफ कांस्टेबल भूपेंद्र मर्तोलिया को सीने और पेट में बड़े छर्रे लगे थे। इसके साथ ही ऑपरेशन में सहयोग कर रहा एक अन्य साथी भी घायल हुआ था। घटना के बाद से ही नैनीताल जिले से लेकर देहरादून तक प्रशासन में हड़कंप मच गया था और आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

घायल सिपाही की हुई सर्जरी

रविवार शाम दोनों घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी, जो पेशे से डॉक्टर भी हैं, उन्होंने अस्पताल पहुंचकर स्वयं घायल सिपाही का स्वास्थ्य परीक्षण किया। देर रात कांस्टेबल की सर्जरी की गई, जिसके बाद अब उसकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

लगातार चल रही कार्रवाई के तहत रविवार को एसटीएफ और पुलिस ने इस हमले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम सुंदर सिंह, निवासी गोलडारातेला, रीठा साहिब, जनपद चंपावत बताया है। आरोपी की उम्र 31 वर्ष है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह