हरक सिंह रावत की टिप्पणी पर विवाद गहराया, घर के बाहर शबद कीर्तन कर सिख समाज का प्रदर्शन ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत द्वारा एक सिख अधिवक्ता पर की गई टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं के गुरुद्वारों में जाकर प्रायश्चित करने के बावजूद सिख समाज का आक्रोश लगातार बना हुआ है। इसी क्रम में बीते रोज सिख समाज ने देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास के बाहर शबद कीर्तन कर विरोध दर्ज कराया।

हरक सिंह के घर के बाहर किया शबद कीर्तन: दरअसल यह मामला उस समय शुरू हुआ जब कुछ दिन पूर्व हरक सिंह रावत अधिवक्ताओं के धरने पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उपहास में धरने में मौजूद एक सिख अधिवक्ता पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि वीडियो में यह भी नजर आया कि अपने संबोधन के तुरंत बाद ही हरक सिंह रावत ने माफी मांग ली थी। इसके बाद उसी शाम उन्होंने वकीलों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए दोबारा सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी।

हरक सिंह रावत सिख समुदाय से माफी मांग चुके हैं: अपनी सफाई में हरक सिंह रावत ने कहा था कि उनकी बातों का गलत अर्थ न निकाला जाए। उनकी मंशा किसी की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी। उन्होंने सिखों के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा था कि यदि उनकी किसी बात से किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वे इसके लिए हृदय से क्षमा मांगते हैं। इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। आक्रोशित सिख समुदाय के लोगों ने देहरादून में हरक सिंह रावत का पुतला भी फूंका था। विरोध की आग उत्तराखंड से निकलकर पंजाब तक जा पहुंची थी।

हरीश रावत भी गुरुद्वारे में कर चुके हैं जूता सेवा: मामले को आउट ऑफ कंट्रोल जाता देख हरक सिंह रावत स्वयं गुरुद्वारे पहुंचे और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने गुरुद्वारे में जूता सेवा भी की। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। हरीश रावत ने गुरुद्वारे जाकर लंगर सेवा के साथ-साथ जूता सेवा भी की थी। इसके बावजूद सिख समुदाय का हरक सिंह रावत के खिलाफ गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है।

बीते रोज बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के आवास के बाहर एकत्र हुए और शांतिपूर्वक शबद कीर्तन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उस समय हरक सिंह रावत अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। वे उत्तराखंड कांग्रेस की दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हुए थे।

मौके पर मौजूद सिख समाज के लोगों ने मांग रखी कि हरक सिंह रावत उनके सामने व्यक्तिगत रूप से आकर माफी मांगें। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिस के समझाने के बाद प्रदर्शनकारी वहां से लौट गए, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।

लगातार बढ़ते इस विवाद से राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव बढ़ता जा रहा है कि वह इस पूरे मामले में ठोस और स्पष्ट कदम उठाए। फिलहाल सभी की निगाहें हरक सिंह रावत की अगली प्रतिक्रिया और कांग्रेस की आगे की रणनीति पर टिकी हुई हैं।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह