हरिद्वार: फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसा—तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

हाईवे पर इन दिनों मरम्मत का कार्य चल रहा है। बुधवार रात भी मजदूर फ्लाईओवर की मरम्मत कर रहे थे और मशीन चलाने के लिए हाईवे किनारे एक जनरेटर रखा गया था। इसी दौरान देहरादून से हरिद्वार की ओर आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर जनरेटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक 20 वर्षीय अर्पित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जनरेटर के पास मौजूद दो मजदूर भी कार की चपेट में आ गए।

टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जिसकी पहचान राजू राय पुत्र वीरेंद्र राय के रूप में हुई। राजू पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

गुरुवार दोपहर एम्स अस्पताल में एक और मजदूर, अजब सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अजब सिंह भी पश्चिम बंगाल का ही निवासी था। वहीं हादसे में मारे गए कार चालक अर्पित सैनी पथरी क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का रहने वाला था। कार में अर्पित के साथ उसका दोस्त रहमान भी सवार था, जो बहादराबाद क्षेत्र का रहने वाला है। रहमान को गंभीर चोटें आई हैं और देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अर्पित और रहमान किसी पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे और रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक मजदूरों और कार चालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मजदूरों के बारे में विस्तृत जानकारी एनएच के अधिकारियों से जुटाई जा रही है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा