कफ सिरप से 3 साल की बच्ची की बिगड़ी हालत, दून अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान ।

देश के कुछ राज्यों में कोडीनयुक्त कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामलों के बाद देशभर में इस दवा को लेकर सख्ती बरती जा रही है। विदेशों में सप्लाई किए गए कफ सिरप से भी मौत की खबरें सामने आने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड से भी कफ सिरप के दुष्प्रभाव का मामला सामने आया है, जहां हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक तीन साल की बच्ची की तबीयत कफ सिरप पीने के बाद गंभीर रूप से बिगड़ गई।

रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली गर्विका नाम की बच्ची को खांसी की सिरप पिलाने के बाद अचानक गंभीर प्रतिक्रिया हुई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया। समय पर और विशेषज्ञ इलाज मिलने से डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचा ली। इलाज के बाद बच्ची को 10 दिसंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दून अस्पताल के पेडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ. अशोक के अनुसार, यह कफ सिरप पीने के बाद गंभीर रिएक्शन का पहला मामला उनके सामने आया। बच्ची के परिजनों ने लोकल प्रैक्टिशनर से कफ सिरप खरीदी थी और अधिक मात्रा में डोज दिए जाने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ गई। डॉ. अशोक ने बताया कि सिरप पीने के बाद बच्ची के हाथ-पैर सुन्न हो गए और वह अचेत अवस्था में चली गई। हालत गंभीर होने पर बच्ची को 7 से 8 दिनों तक सांस की मशीन पर रखना पड़ा।

डॉ. अशोक ने अभिभावकों को सावधान करते हुए कहा कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप पिलाना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि खांसी की सिरप में डेक्सट्रोमेथार्फिन और सीपीएम जैसे कॉम्बिनेशन पाए जाते हैं, जो छोटे बच्चों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इस तरह की कंपोजिशन वाली कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा रखा है।

डॉक्टरों ने अपील की है कि बच्चों को बिना विशेषज्ञ सलाह के कोई भी दवा न दी जाए। दून अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बच्चों को सुरक्षित दवाएं और सही डोज दी जाए, तो ऐसे गंभीर रिएक्शन से बचा जा सकता है। इसलिए बच्चों में खांसी या अन्य बीमारी होने पर केवल बाल रोग विशेषज्ञ को ही दिखाना चाहिए, ताकि सही इलाज और सुरक्षित दवा सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा