हरिद्वार जिला अस्पताल मोर्चरी मामला: चूहों द्वारा शव कुतरने की जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी, अधिकारियों को नोटिस ।

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने के गंभीर मामले में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम मयूर दीक्षित ने जिला अस्पताल के सीएमएस, पोस्टमार्टम इंचार्ज और मोर्चरी के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाली ठेकेदार एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जांच रिपोर्ट में शुरुआती स्तर पर ही ठेकेदार एजेंसी की लापरवाही सामने आई है। बताया गया है कि मोर्चरी में लगे कई डीप फ्रीजर खराब हालत में थे। जिस डीप फ्रीजर में शव रखा गया था, उसका ढक्कन भी सही स्थिति में नहीं था, जिसके चलते चूहों का प्रवेश संभव हो सका। डीएम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह पूरा मामला पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर 36 वर्षीय लक्की शर्मा उर्फ लखन की मौत से जुड़ा है। बीती पांच दिसंबर की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस की मोर्चरी में रखा गया था।

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम हाउस में भारी लापरवाही के चलते चूहों ने शव को कई स्थानों से कुतर दिया और एक आंख को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया। इस हृदयविदारक घटना के सामने आते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और जिला अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल एडीएम की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया था। जांच समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है, जिसमें मोर्चरी प्रबंधन में लापरवाही की पुष्टि की गई है। इसी आधार पर सीएमएस, पोस्टमार्टम इंचार्ज और ठेकेदार एजेंसी को नोटिस जारी किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि डीएम मयूर दीक्षित इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं। यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने सहित कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। उधर मृतक के परिजनों और पंजाबी समाज के लोगों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग दोहराई है।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा