उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार ।

उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन जिलों के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं, जिससे पहाड़ों में ठंड और बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है। ऐसे में सुबह-शाम की ठंड से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रदेशभर के पर्वतीय क्षेत्रों और घाटियों को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों और घाटियों में कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने के भी आसार जताए गए हैं।

लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

शीतलहर के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने ठिठुरन से बचने के लिए स्वेटर और जैकेट पहनने शुरू कर दिए हैं। पर्वतीय अंचलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में चटक धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम ने करवट ले ली है। सुबह-शाम कोहरा छाने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में पल-पल बदल रहे मौसम के मिजाज ने लोगों की दुश्वारियों को बढ़ा दिया है।

उत्तराखंड के तमाम हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। इन दिनों यहां पर्यटक सुहावने मौसम का आनंद उठा रहे हैं। मसूरी और नैनीताल में सुबह-शाम सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है, जबकि दिन के समय पर्यटक गुनगुनी धूप का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि पर्वतीय जिलों में तापमान में गिरावट के साथ बर्फबारी के संकेत मिलने लगे हैं।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 3 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह