विकासनगर: कटापत्थर में उफनती यमुना नदी के बीच फंसे पांच लोगों का एसडीआरएफ ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत कटापत्थर में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। उफनती यमुना नदी के बीच टापू पर फंसे पांच लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने साहस और सूझबूझ के साथ सकुशल बाहर निकाल लिया। सभी लोग नदी के टापू पर फोटोग्राफी करने गए थे, इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से वे बीच धारा में फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रविवार शाम डाकपत्थर पुलिस चौकी से एसडीआरएफ डाकपत्थर टीम को सूचना मिली कि कटापत्थर पिकनिक स्पॉट के पास यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से कुछ लोग नदी के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचते ही उफनती नदी और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए यमुना नदी के बीच टापू पर फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान डाकपत्थर पुलिस चौकी से भी पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और राहत कार्यों में सहयोग करती रही।

डाकपत्थर चौकी प्रभारी संदीप पंवार ने बताया कि एसडीआरएफ की मदद से यमुना नदी के बीच टापू में फंसे 23 वर्षीय साक्षी निवासी जीवनगढ़ विकासनगर, 23 वर्षीय मानसी निवासी जीवनगढ़ विकासनगर, 15 वर्षीय अदिति निवासी जीवनगढ़ विकासनगर, 15 वर्षीय देवांश निवासी जीवनगढ़ विकासनगर और 33 वर्षीय नीलम निवासी जीवनगढ़ विकासनगर को सकुशल रेस्क्यू किया गया। सभी लोग घूमने के उद्देश्य से कटापत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे फोटोग्राफी कर रहे थे, लेकिन अचानक नदी का बहाव तेज होने से वे टापू पर फंस गए।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी कटापत्थर क्षेत्र में नदी के पास से एक ट्रैक्टर समेत तीन लोग तेज धारा में फंस गए थे, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला था। इसी महीने में कटापत्थर क्षेत्र में यह दूसरी घटना है, जब लोग जान की परवाह किए बिना नदी में उतर गए।

प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के पास जाते समय सतर्कता बरतें और जलस्तर में अचानक हो सकने वाले बदलाव को गंभीरता से लें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल