रुद्रप्रयाग: बिना सूचना स्कूल पहुंचे डीएम प्रतीक जैन, कक्षा में बैठकर बच्चों को पढ़ाया

पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज पौंठी में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय पहुंचे. विद्यालय पहुंचते ही डीएम सीधे कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच बैठकर पढ़ाना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने बच्चों से खुलकर संवाद किया और उनके सवालों के जवाब भी दिए.

रचनात्मक तरीके से कराई पढ़ाई

कक्षा में डीएम प्रतीक जैन ने गणित, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों को सरल और रचनात्मक तरीकों से समझाया. उन्होंने दैनिक जीवन से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से गणितीय अवधारणाओं को सहज रूप में प्रस्तुत किया, जिससे विद्यार्थियों को विषय समझने में आसानी हुई और उनकी रुचि बढ़ी.

शिक्षा का उद्देश्य और अनुशासन पर दिया जोर

जिलाधिकारी ने बच्चों से कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता विकसित करना है. उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया.

पीएम श्री योजना की सराहना

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, शिक्षकों की भूमिका एवं पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत संचालित गतिविधियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मॉडल के रूप में विकसित करना है.

प्रेरक पहल की सराहना

जिलाधिकारी के इस सहज, प्रेरक एवं विद्यार्थियों से जुड़े दृष्टिकोण की सभी ने सराहना की. इस प्रकार के संवाद बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं. अंत में जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों से नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को निरंतर अपनाने का आह्वान किया.

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल