देहरादून: टिहरी में शराब का ठेका बना प्रशासन के लिए सिरदर्द, मामला पहुंचा NGT तक

टिहरी जिले में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान इन दिनों सरकार और प्रशासन के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। कभी हंगामा, कभी धरना-प्रदर्शन तो कभी जमीन विवाद, यह ठेका लगातार विवादों में घिरा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मामला अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच चुका है। हैरानी की बात यह है कि जमीन विवाद को लेकर की जा रही संयुक्त जांच भी अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। वहीं NGT के नए आदेश के बाद अफसर दुविधा में फंसे नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड में अंग्रेजी शराब की दुकानें आमतौर पर सरकारी राजस्व का बड़ा स्रोत मानी जाती हैं, लेकिन मुनि की रेती में स्थित यह अंग्रेजी शराब का ठेका पिछले कई महीनों से प्रशासन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हत्या की घटना से लेकर वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप तक, एक के बाद एक मामले सामने आने से यह प्रकरण अब राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरणीय न्यायाधिकरण तक पहुंच गया है।

इस ठेके से जुड़ा विवाद अक्टूबर 2025 में उस समय और गंभीर हो गया, जब एक युवक अजेंद्र कंडारी की हत्या कर दी गई। बताया गया कि अजेंद्र अपने एक दोस्त के साथ मुनि की रेती स्थित इसी शराब की दुकान पर शराब खरीदने और पीने पहुंचा था। शराब पीने के बाद किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते-ही-देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान अजेंद्र के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। इस जघन्य घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

हत्या की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके को ही जिम्मेदार ठहराते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। गुस्साए लोगों ने कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन किया, जिसके चलते प्रशासन को ठेका अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाकर ठेके को दोबारा खोल दिया गया, जो वर्तमान में भी संचालित हो रहा है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई है।

यह पहला मौका नहीं है जब मुनि की रेती का यह शराब ठेका विवादों में आया हो। वर्ष 2018 में इसके खुलने के समय भी स्थानीय स्तर पर भारी विरोध हुआ था। यह ठेका ऋषिकेश के राम झूला से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर और गंगा नदी से लगभग 900 मीटर दूर स्थित है। धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र के इतने समीप शराब की दुकान खोले जाने को लेकर तब भी सवाल उठे थे, जो अब एक बार फिर गंभीर रूप से उठ खड़े हुए हैं।

NGT में याचिका, संयुक्त समिति को जांच के निर्देश

ताजा विवाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से जुड़ा है, जहां यह याचिका दाखिल की गई है कि शराब का यह ठेका आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित किया जा रहा है। इस पर एनजीटी ने सख्त रुख अपनाते हुए टिहरी जिलाधिकारी, प्रमुख वन संरक्षक (PCCF फॉरेस्ट) और आबकारी आयुक्त को एक संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति को मौके का निरीक्षण कर यह जांच करनी है कि क्या वास्तव में यह ठेका वन भूमि पर संचालित हो रहा है।

एनजीटी के निर्देशानुसार संयुक्त समिति को 18 मार्च 2026 से करीब एक सप्ताह पहले अपनी रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल करनी होगी। प्रशासन की दुविधा इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पूर्व में की गई जांच में जमीन को लेकर विरोधाभासी तथ्य सामने आए हैं। वन विभाग के रिकॉर्ड में यह भूमि वन क्षेत्र के रूप में दर्ज है, जबकि राजस्व विभाग के दस्तावेजों में इसे राजस्व भूमि बताया गया है।

शासन स्तर पर होगा अंतिम निर्णय

ईटीवी भारत से बातचीत में टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस मामले में पहले ही जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है और अब आगे का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाना है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शासन स्तर पर प्रस्तावित बैठक में सर्वे ऑफ इंडिया से जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने पर भी विचार किया जा सकता है।

फिलहाल मुनि की रेती का यह अंग्रेजी शराब ठेका लगातार विवादों में बना हुआ है। हत्या की घटना, स्थानीय विरोध, जमीन से जुड़ा विवाद और अब एनजीटी की दखल ने इसे प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बना दिया है। आने वाले दिनों में एनजीटी और शासन के फैसले से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस विवादित ठेके का भविष्य क्या होगा।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल