उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त: अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता और शिक्षा बोर्ड से एफिलिएशन अनिवार्य ।

उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य में मदरसा बोर्ड समाप्त किया जा रहा है, जिसके बाद अब प्रदेश में मदरसा संचालित करने के लिए संचालकों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से मान्यता लेनी होगी। इसके साथ ही मदरसों को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड से संबद्धता (एफिलिएशन) लेना भी अनिवार्य किया गया है। आगामी शैक्षिक सत्र से यह नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।

अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक–2025 को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत अब अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों की तलाश शुरू कर दी गई है, ताकि जल्द से जल्द प्राधिकरण का गठन किया जा सके और नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण में मुस्लिम, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय से सदस्य शामिल होंगे। यह प्राधिकरण संयुक्त रूप से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करेगा, जिससे उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली से जोड़ा जा सके और आधुनिक शिक्षा के साथ समान अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

गौरतलब है कि धामी मंत्रिमंडल ने 17 अगस्त 2025 को अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक–2025 को मंजूरी दी थी। इसके बाद गैरसैंण में आयोजित विधानसभा के मॉनसून सत्र में इस विधेयक को पारित किया गया। विधानसभा से पारित होने के बाद इसे राजभवन भेजा गया था, जहां से 6 अक्टूबर 2025 को विधेयक को अंतिम मंजूरी मिल गई।

यह विधेयक मदरसा बोर्ड को समाप्त करते हुए अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को राज्य की मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पाठ्यक्रम और आगे की पढ़ाई के लिए समान अवसर मिल सकेंगे।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल