देहरादून: नए साल पर सख्त प्रवर्तन, 3 दिन में 1471 वाहनों के चालान, 118 वाहन सीज

देहरादून। नए साल के अवसर पर उत्तराखंड में पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक दिन-रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में सघन प्रवर्तन कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 1471 वाहनों के चालान काटे गए और 118 वाहनों को बंद किया गया।

इस विशेष अभियान के लिए देहरादून जनपद से 21 और हरिद्वार जनपद से 18 समेत कुल 41 प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे। इन टीमों में करीब 150 प्रवर्तन अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में नवंबर तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी संभाग में कुल 75,921 चालान किए गए थे और 4,595 वाहन बंद करते हुए 13 करोड़ 99 लाख रुपये शुल्क की वसूली हुई थी। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 1,01,004 चालान किए जा चुके हैं और 6,463 वाहन बंद कर 15 करोड़ 96 लाख रुपये शुल्क की वसूली की गई है।

इसमें देहरादून जनपद में सबसे अधिक 49,220 चालान किए गए, जबकि हरिद्वार जनपद में 44,836 चालान दर्ज किए गए। हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक वाहन बंद किए गए और यहां से 7 करोड़ 79 लाख रुपये का शुल्क वसूला गया।

आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया कि सख्त प्रवर्तन कार्रवाई का सकारात्मक असर देखने को मिला है। देहरादून संभाग के अंतर्गत देहरादून और हरिद्वार जनपदों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। वहीं टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में अन्य जिलों की तुलना में दुर्घटनाओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक की प्रमुख प्रवर्तन कार्रवाई इस प्रकार रही—

देहरादून में ओवर स्पीड के 93 और नशे में वाहन चलाने के 4 मामलों समेत कुल 292 चालान किए गए और 20 वाहन बंद किए गए।

विकासनगर में ओवर स्पीड के 53, नशे में वाहन चलाने के 2 मामले सामने आए, कुल 151 चालान हुए और 8 वाहन बंद किए गए।

ऋषिकेश में ओवर स्पीड के 30, नशे में वाहन चलाने का एक मामला दर्ज हुआ, कुल 213 चालान और 6 वाहन बंद किए गए।

हरिद्वार में ओवर स्पीड के 80 और नशे में वाहन चलाने के 26 मामलों सहित कुल 350 चालान हुए और 45 वाहन बंद किए गए।

रुड़की में ओवर स्पीड के 80 और नशे में वाहन चलाने के 26 मामलों के साथ कुल 346 चालान और 36 वाहन बंद किए गए।

टिहरी में ओवर स्पीड के 52, नशे में वाहन चलाने के 2 मामलों में कुल 81 चालान और 2 वाहन बंद किए गए।

उत्तरकाशी में ओवर स्पीड के 2 मामलों सहित कुल 38 चालान और एक वाहन बंद किया गया।

कुल मिलाकर अभियान के दौरान ओवर स्पीड के 357, नशे में वाहन चलाने के 58 मामले सामने आए। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इसी तरह सख्त प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल