अंकिता भंडारी को न्याय की मांग तेज: 4 जनवरी को सामाजिक संगठनों और विपक्ष का मुख्यमंत्री आवास कूच ।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर सियासत और जनआंदोलन तेज हो गया है। विभिन्न सामाजिक संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों ने आगामी 4 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास कूच करने का ऐलान किया है। संगठनों का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को सामाजिक, महिला एवं जन संगठनों के साथ विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर आंदोलन की रूपरेखा साझा की। उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में हाल ही में सामने आए नए आरोपों और ऑडियो-वीडियो के बाद मामले की दोबारा निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में टालमटोल का रवैया अपना रही है, जबकि सच सामने लाने की जरूरत है।

कमला पंत ने आरोप लगाया कि उर्मिला सनावर से जुड़े जो ऑडियो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें अंकिता हत्याकांड के कई अहम पहलू उजागर होते हैं। इसके बावजूद सरकार ने अब तक किसी उच्चस्तरीय जांच के आदेश नहीं दिए हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अंकिता के दोषियों को बचाने के लिए किसके इशारे पर सबूत मिटाए गए, रिजॉर्ट के उस हिस्से को बुलडोजर से क्यों गिराया गया जहां अंकिता रहती थी, और सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व विधायक के परिवार से जुड़े ऑडियो-वीडियो सामने आने के बावजूद जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है।

इस मुख्यमंत्री आवास कूच को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी समर्थन दिया है। जन संगठनों का कहना है कि सरकार अपराधियों को सजा दिलाने के बजाय मामले पर चुप्पी साधे हुए है, जो बेहद चिंताजनक है। इसके साथ ही संगठनों ने आरोप लगाने वाली उर्मिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी सरकार से मांग की है।

आंदोलन की रूपरेखा के अनुसार, 4 जनवरी को परेड ग्राउंड से रैली निकाली जाएगी, जिसमें सुबह 11 बजे दून क्लब के सामने सभी प्रदर्शनकारी एकत्रित होंगे। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़ी कथित नई कंट्रोवर्सी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस लगातार बीजेपी पर निशाना साध रही है, वहीं कई सामाजिक संगठन सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम से सत्तारूढ़ बीजेपी असहज नजर आ रही है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Related Posts

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

श्रीनगर: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सौजन्य, नगर निगम और पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से श्रीनगर गढ़वाल में भव्य ‘लोकरंग उत्सव’ का…

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 6 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना