नैनीताल जिला प्रशासन सख्त: अनुशासनहीनता और आरटीआई के दुरुपयोग पर दो शासकीय कर्मचारियों पर कार्रवाई ।

जिला प्रशासन नैनीताल में शासकीय सेवकों के अनुशासनहीन आचरण और सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के दुरुपयोग को लेकर जिलाधिकारी सख्त रुख अपनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि शासकीय तंत्र में अनुशासन, मर्यादा और नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में दो कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

प्रथम प्रकरण में नैनीताल के राजस्व विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा सार्वजनिक मंच पर अपने स्थानांतरण आदेश का विरोध किया गया। मामले की जांच कराई गई, जिसमें अधिकारी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने कर्मचारी की औपचारिक भर्त्सना की और उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि पर दो वर्षों के लिए रोक लगाने के आदेश पारित किए।

दूसरे मामले में जिलाधिकारी कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक मोहम्मद अकरम द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत अपने ही कार्यालय से अत्यधिक मात्रा में सूचना मांगे जाने का प्रकरण सामने आया। इसके बाद बिना किसी वैध कारण के सूचना प्राप्त करने से इनकार कर दिया गया। प्रशासन ने इस कृत्य को शासकीय संसाधनों, समय और श्रम के अनावश्यक अपव्यय के रूप में गंभीर माना।

जानकारी के अनुसार, सीमित मानव संसाधनों के बावजूद लगभग तीन हजार पृष्ठों की सूचना कई दिनों के परिश्रम से नि:शुल्क तैयार कर उपलब्ध कराई गई थी। इसके बावजूद सूचना लेने से इनकार किए जाने से कार्यालयीन कार्य प्रभावित हुआ। आदेश में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया गया कि आरटीआई अधिनियम पारदर्शिता सुनिश्चित करने का माध्यम है, न कि शासकीय तंत्र को बाधित करने का।

इस प्रकरण में प्रधान सहायक मोहम्मद अकरम की औपचारिक भर्त्सना की गई है, भविष्य के लिए कठोर चेतावनी जारी की गई है तथा प्रशासनिक आधार पर उनका जिला मुख्यालय से स्थानांतरण किया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दो टूक कहा कि शासकीय सेवकों से उच्च स्तर के संयम, जिम्मेदारी और नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है। अनुशासनहीनता या कानून के दुरुपयोग की स्थिति में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

श्रीनगर: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सौजन्य, नगर निगम और पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से श्रीनगर गढ़वाल में भव्य ‘लोकरंग उत्सव’ का…

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 6 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना