अरतोला के पास सड़क हादसा, जागेश्वर धाम जा रहे 6 श्रद्धालु घायल, सभी सुरक्षित

अल्मोड़ा: जिले में जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की एक कार सोमवार को अरतोला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं, हालांकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर जमे पाले के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार पुलिया के किनारे जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से छह दोस्त आर्टिका कार (संख्या UP 37 R 5870) में सवार होकर जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। सोमवार को जैसे ही उनका वाहन अरतोला से आगे जागेश्वर की ओर बढ़ा, कुछ ही दूरी पर स्थित एक पुलिया के पास कार अचानक फिसल गई और पुलिया से टकरा गई। टक्कर के कारण वाहन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा।

कार में सवार श्रद्धालुओं की पहचान विवेक तोमर, हरेंद्र राणा, केशव शर्मा, यश गर्ग, प्रताप राणा और शिवम कुमार, सभी निवासी हापुड़ (उत्तर प्रदेश), के रूप में हुई है। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

वाहन चला रहे श्रद्धालु ने बताया कि पुलिया से पहले उसने कार रोकने के लिए ब्रेक लगाया था, लेकिन सड़क पर पाला जमा होने के कारण कार फिसलती चली गई और पुलिया से जा टकराई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मदद की और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस चौकी अरतोला के इंचार्ज कमित जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

पाला बन रहा दुर्घटनाओं का कारण

इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दियों के मौसम में अल्मोड़ा जिले के कई इलाकों में सुबह और रात के समय पाला जम रहा है, जिससे सड़कें बेहद फिसलन भरी हो गई हैं। विशेष रूप से जागेश्वर क्षेत्र में देवदार और बांज के घने जंगल होने के कारण ठंड अधिक रहती है और रोजाना पाला जमता है। ऐसे में वाहनों के फिसलने और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

प्रशासन और पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय अत्यधिक सतर्कता बरतें, धीमी गति रखें और फिसलन वाले स्थानों पर विशेष सावधानी के साथ ड्राइव करें।

Related Posts

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

श्रीनगर: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सौजन्य, नगर निगम और पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से श्रीनगर गढ़वाल में भव्य ‘लोकरंग उत्सव’ का…

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 19 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होने जा रही है। यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
चारधाम यात्रा 2026: ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू, फिट वाहनों को ही मिलेगा पर्वतीय मार्गों पर संचालन की अनुमति

रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
रायपुर विधानसभा सम्मेलन 2026 में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस पर ‘फ्यूज बल्ब’ तंज

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 6 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना