वायरल वीडियो पर भाजपा का पलटवार, मधु नौटियाल से पार्टी ने पूरी तरह किया किनारा

अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर रविवार को सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला के वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। खुद को भाजपा मंडल अध्यक्ष बताकर सरकार और पार्टी के खिलाफ बयान देने वाली महिला मधु नौटियाल को भाजपा ने पूरी तरह से खारिज करते हुए उसे विपक्षी दल कांग्रेस का दुष्प्रचार करार दिया है।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिला का भारतीय जनता पार्टी से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जो महिला सोशल मीडिया पर भाजपा की मंडल अध्यक्ष के रूप में वायरल हो रही है, वह पार्टी की सक्रिय सदस्य तक नहीं है। मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है और यह वीडियो उसी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को भाजपा से जोड़कर उसका वीडियो वायरल कराया जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड की जनता और भाजपा कार्यकर्ता समझदार हैं और इस तरह के दुष्प्रचार को भली-भांति समझ रहे हैं।

इस पूरे मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल ने कहा कि जिस तरह से इस प्रकरण को मैनिपुलेट किया जा रहा है, उससे लोगों की भावनाएं जुड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी बेहद संवेदनशील हैं और जनभावनाओं के साथ खुद को जोड़ते हैं। हालांकि, जैसे ही इस षड्यंत्र और दुष्प्रचार का पर्दाफाश होगा, लोगों को भी यह समझ आ जाएगा कि भाजपा हमेशा सच और सही के साथ खड़ी रहती है।

वहीं हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी मधु नौटियाल को भाजपा का सदस्य मानने से इनकार किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस का दुष्प्रचार बताते हुए कहा कि महिला कभी भी भाजपा में किसी पद पर नहीं रही है और न ही वह वर्तमान में पार्टी की सदस्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह के झूठे दावों के जरिए फेक नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि अंकिता भंडारी प्रकरण बेहद संवेदनशील है और इस पर राजनीति करने के बजाय दोषियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया जाना चाहिए। वहीं वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल