अंकिता भंडारी केस: पूर्व विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से राहत, चारों मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक ।

नैनीताल: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो सामने आने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई थीं. अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा जारी वीडियो के बाद सुरेश राठौर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे. इन मामलों में गिरफ्तारी की आशंका को लेकर सुरेश राठौर ने उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख किया था. अब हाईकोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है.

भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ हरिद्वार जनपद के बहादराबाद और झबरेड़ा थाने, जबकि देहरादून के नेहरू कॉलोनी और डालनवाला कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं. इन सभी मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुरेश राठौर ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

मंगलवार 6 जनवरी को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने बहादराबाद और डालनवाला थानों में दर्ज मामलों में सुरेश राठौर को अंतरिम राहत दी थी. इसके बाद बुधवार 7 जनवरी को हुई अगली सुनवाई में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुरेश राठौर के खिलाफ दर्ज सभी चारों मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगा दी. इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ में हुई.

मामले के अनुसार, सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज किए गए थे. आरोप है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऑडियो और वीडियो जारी कर एक भाजपा नेता की छवि धूमिल करने का प्रयास किया. शिकायतकर्ता की ओर से इसे लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए.

इन्हीं मामलों को लेकर सुरेश राठौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सभी मुकदमों में गिरफ्तारी पर रोक लगाने और उन्हें निरस्त करने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने फिलहाल सभी मामलों में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, हालांकि मुकदमे निरस्त नहीं किए गए हैं और जांच प्रक्रिया जारी रहेगी.

गौरतलब है कि दिसंबर के आखिर में उर्मिला सनावर, जो खुद को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं, ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने सुरेश राठौर के साथ हुई मोबाइल बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साझा की थी. उस ऑडियो में अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र होने के बाद यह तीन साल पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया. इसके बाद सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर दोनों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे और पुलिस ने उन्हें नोटिस भी जारी किए थे.

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल