खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ का कहर: मवेशी चराने गए बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत ।

खटीमा: सुरई वन रेंज में बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग शेर सिंह कन्याल की मौत के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, शेर सिंह कन्याल रोज की तरह रविवार को भी अपने मवेशियों को जंगल चराने ले गए थे। शाम के समय मवेशी तो घर लौट आए, लेकिन जब बुजुर्ग वापस नहीं आए तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की। अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर की मदद से तलाश की गई। खोज के दौरान कुछ दूरी पर बुजुर्ग की जैकेट पड़ी मिली और जमीन पर घसीटने के निशान भी दिखाई दिए। जब इन निशानों का पीछा किया गया तो आगे जाकर शेर सिंह कन्याल का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास उन्होंने दो बाघ भी देखे थे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल और बढ़ गया।

घटना के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए घटनास्थल के आसपास ट्रैप कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही वनों से सटे ग्रामीण इलाकों में वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि फिलहाल जंगल की ओर न जाएं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पिंजरा लगाने को लेकर उच्च अधिकारियों से निर्देश लिए जा रहे हैं और मृतक के परिजनों को वन अधिनियम के तहत मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई भी जारी है।

वहीं, खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मानव–वन्यजीव संघर्ष पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि वन क्षेत्र से लगे गांवों की सीमा से एक किलोमीटर के भीतर फेंसिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि जंगली जानवर गांवों में प्रवेश न कर सकें और ग्रामीण बिना भय के अपने मवेशियों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था कर सकें। विधायक ने वन विभाग से मृतक शेर सिंह कन्याल के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और मानव–वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए त्वरित व प्रभावी कदम उठाने की भी मांग की है।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल