मसूरी: कैंपटी फॉल के पास दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार से युवक की मौत

पर्यटन नगरी मसूरी के समीप कैंपटी फॉल क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कैंपटी फॉल के पास कांडीखाल क्षेत्र में एक कार (UK07 FP 0359) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान विजय कुमार पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वह कंधाला ग्रामीण, कैराना, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय अपने दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था और सभी कैंपटी फॉल क्षेत्र में रुके हुए थे। देर रात उसके दोस्त होटल में ठहर गए, जबकि विजय अपनी कार में ही मौजूद था। सुबह जब दोस्तों ने होटल के बाहर कार नहीं देखी और मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने मसूरी पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच कांडीखाल क्षेत्र में एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सड़क से नीचे गहरी खाई में एक कार गिरी हुई है और उसमें एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां खाई में गिरी कार में वही युवक मिला, जो रात से लापता था।

मसूरी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही पुलिस युवक के साथ आए दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कैंपटी फॉल से कांडीखाल की ओर जाने वाली सड़क पर कई स्थानों पर पैराफिट और क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं, जिस कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने शासन-प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

मसूरी पुलिस इंचार्ज योगेंद्र गुसाईं ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह