रुद्रप्रयाग: देश सेवा के दौरान हवलदार रविंद्र सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रुद्रप्रयाग। देश की रक्षा में सेवारत रुद्रप्रयाग जनपद के दशज्यूला पट्टी के आगर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान हवलदार रविंद्र सिंह का असामयिक निधन हो गया। जैसे ही उनके निधन की सूचना गांव और जिले में पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर जनपद मुख्यालय तक मातम का माहौल बना हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात 36 वर्षीय हवलदार रविंद्र सिंह, पुत्र स्वर्गीय सतेंद्र सिंह राणा, वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के अलोंग में तैनात थे। 18 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनका निधन हो गया। रविंद्र सिंह अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर सोमवार रात तक रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी कैंप पहुंचेगा। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव आगर (दशज्यूला पट्टी) लाया जाएगा। इसके पश्चात अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम स्थल, रुद्रप्रयाग में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जवान के निधन की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोकसभा का माहौल है और हर आंख नम है। ग्राम प्रधान आगर चंद्रकला देवी ने बताया कि इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है और गांव ने अपना एक होनहार सपूत खो दिया है।

वहीं गांव के सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सिंह ने बताया कि रविंद्र सिंह वर्ष 2008 में 15 गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। अपने मधुर व्यवहार, अनुशासन और सरल स्वभाव के कारण वह गांव के हर व्यक्ति के प्रिय थे।

जिला पंचायत सदस्य सारी जयवर्धन कांडपाल ने भी जवान रविंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रविंद्र सिंह देश सेवा में समर्पित थे और उनका यूं अचानक जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। जिलेवासियों को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है, जिनका नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ लिया जाएगा।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा