केदारनाथ धाम में चार फीट तक जमी बर्फ, भीषण ठंड में भी सुरक्षा व्यवस्था में डटे पुलिस व आईटीबीपी के जवान

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग की संपूर्ण केदारघाटी समेत बाबा केदारनाथ धाम में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। केदारनाथ धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई फीट तक बर्फ जम गई है। तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चले जाने के बावजूद रुद्रप्रयाग पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं।

लगातार हुई बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम की पूरी केदार नगरी लगभग चार फीट मोटी बर्फ की चादर में ढक गई है। मंदिर परिसर में घुटनों तक बर्फ जमा होने से कड़ाके की ठंड और बढ़ गई है। भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम तक पहुंचने वाले सभी पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि, बर्फबारी के बाद धाम और आसपास की पहाड़ियां चांदी सी चमकती नजर आ रही हैं, जिससे प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर कर सामने आया है।

केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस और आईटीबीपी के जवान भारी बर्फबारी और विषम मौसम परिस्थितियों के बावजूद मंदिर परिसर एवं आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जवान बर्फ के बीच लगातार गश्त कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों के मनोबल में कोई कमी नहीं देखी जा रही है।

बर्फ जमने से मार्गों पर आवागमन बाधित होने के बाद भी सुरक्षा बल बर्फ हटाने, व्यवस्थाओं को बनाए रखने और संभावित आपात स्थितियों से निपटने के लिए लगातार कार्यरत हैं। पुलिस और आईटीबीपी का संयुक्त दल किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। संचार व्यवस्थाओं, आपदा प्रबंधन उपकरणों और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों से जुड़े ढांचों की निगरानी भी की जा रही है।

गौरतलब है कि केदारनाथ धाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण पूरे क्षेत्र में ठंड में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रशासन की ओर से भी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार