पिथौरागढ़–अल्मोड़ा में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, प्रशासन अलर्ट

पिथौरागढ़/अल्मोड़ा: सीमांत जिला पिथौरागढ़ के निचले इलाकों में जहां बारिश दर्ज की गई, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है। मुनस्यारी, चौकोड़ी, धरमघर और धारचूला क्षेत्र के दारमा व व्यास घाटी में सीजन का पहला हिमपात देखने को मिला। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के चलते पूरे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

मुनस्यारी के खलियाटॉप समेत अन्य ऊंची चोटियों के साथ ही धारचूला क्षेत्र में आदि कैलाश, ओम पर्वत, गुंजी, कालापानी सहित कई क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है। चौकोड़ी और मुनस्यारी पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का जमकर आनंद लेते नजर आए और बर्फ से ढके पहाड़ों की खूबसूरती को कैमरों में कैद किया।

खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को पूरी तरह अपडेट रखने को कहा है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल उपचार मिल सके। इसके साथ ही संचार और बिजली विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।

जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में लोगों से टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है। डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि मौसम को देखते हुए ऊंचाई वाले इलाकों में पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। बर्फबारी के चलते मार्ग बंद होने की स्थिति में जेसीबी और अन्य उपकरणों को तैनात रखने तथा समय पर सड़कों को खोलने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए हैं। साथ ही संचार सेवा बाधित होने पर वैकल्पिक इंटरनेट व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

अल्मोड़ा में भी सीजन की पहली बर्फबारी

अल्मोड़ा जिले में शुक्रवार को मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। अल्मोड़ा नगर सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोपहर बाद बर्फ गिरनी शुरू हुई। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई थी। दोपहर में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हुई, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।

जिले के जागेश्वर, बिनसर वन्यजीव अभयारण्य, कसार देवी, मोरनौला और स्याही देवी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हुई है। वहीं शाम तक द्वाराहाट क्षेत्र के दूनागिरि, पांडवखोली, रानीखेत के चौबटिया और लमगड़ा के शहरफाटक में भी बर्फ गिरने की खबर है।

बर्फबारी के बाद पूरे क्षेत्र में प्रकृति ने मानो सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत जिले के सभी सरकारी, अर्धसरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी के दौरान सतर्कता बरतें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क करें।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल