अल्मोड़ा में बड़ा हादसा टला, जागेश्वर धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पांचों सुरक्षित

अल्मोड़ा: प्रसिद्ध वृद्ध जागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अल्मोड़ा जनपद में हादसे का शिकार हो गई। मल्ली धौली और पनेट गांव के बीच एक कार अनियंत्रित होकर खाई की ओर जा गिरी। गनीमत रही कि कार करीब 15 मीटर नीचे एक पेड़ पर अटक गई, जिससे उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं की जान बाल-बाल बच गई। हादसे में सभी श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं, जिनमें एक युवती को अधिक चोट लगने की सूचना है।

बर्फ जमी सड़क पर फिसली कार

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी पांच श्रद्धालु कार संख्या UP 25 CE 9499 से वृद्ध जागेश्वर धाम से अल्मोड़ा की ओर लौट रहे थे। मल्ली धौली और पनेट गांव के बीच अचानक चालक ने ब्रेक लगाया, जिससे बर्फ जमी और फिसलन भरी सड़क पर कार फिसल गई। कार अनियंत्रित होकर खाई की ओर जा गिरी और करीब 15 मीटर नीचे एक पेड़ से टकराकर वहीं रुक गई। यदि कार पेड़ पर नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बताया जा रहा है कि कार में चार युवक और एक युवती सवार थे। कार के खाई की ओर फिसलते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी।

स्थानीय लोगों की मदद से चला रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। खाई में फंसे सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक लाया गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवती को विशेष निगरानी में रखा गया है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं।

इस संबंध में एसआई चंद्र सिंह मपवाल ने बताया कि यदि कार पेड़ पर नहीं अटकती तो वह गहरी खाई में जा सकती थी। सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है।

फिसलन भरी सड़कें बन रहीं हादसों की वजह

गौरतलब है कि बीते दिनों क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई थी। जंगलों और पहाड़ी मार्गों पर अब भी बर्फ जमी हुई है, जो पाले के कारण सख्त हो गई है। इससे सड़कें अत्यधिक फिसलन भरी हो गई हैं और ब्रेक लगाने पर वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, वाहन की गति नियंत्रित रखें और फिसलन वाले मार्गों पर अत्यंत सावधानी के साथ सफर करें।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल