मसूरी में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, बाबा बुल्ले शाह की मजार क्षतिग्रस्त, 3 नामजद समेत 30 पर मुकदमा

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। मसूरी के बाला हींसार क्षेत्र में वाइनबर्ग एलेन स्कूल की निजी भूमि पर स्थित बाबा बुल्ले शाह की मजार को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना को लेकर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 24 जनवरी की शाम कुछ असामाजिक तत्व हथौड़ा और सब्बल लेकर मजार परिसर में घुसे और मजार को नुकसान पहुंचाया। आरोप है कि आरोपियों ने मजार में रखे धार्मिक ग्रंथों को भी क्षतिग्रस्त किया और धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

इस संबंध में मुस्लिम सेवा संगठन मसूरी के अध्यक्ष अकरम खान पुत्र तौकबीर अहमद ने कोतवाली मसूरी में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 04/26 के तहत धारा 196(1)(इ) एवं 298 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हरिओम, शिवउ और श्रद्धा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

मसूरी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज असवाल ने बताया कि मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मसूरी में किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटना के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में मसूरी के मुस्लिम समुदाय के लोग और अन्य समुदायों के नागरिक कोतवाली पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा बुल्ले शाह की मजार वर्षों से भाईचारे और आपसी सौहार्द की प्रतीक रही है, जहां सभी समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ आते रहे हैं।

मुस्लिम सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसे प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी और शरारती तत्व उत्तराखंड के शांत माहौल को बिगाड़ने और हिंदू-मुस्लिम एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत एक था, एक है और एक ही रहेगा।

गौरतलब है कि बाबा बुल्ले शाह की मजार निजी भूमि पर स्थित है और वर्षों से क्षेत्र में आपसी सद्भाव का केंद्र रही है। इस तरह की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि समाज की एकता और सौहार्द पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।

Related Posts

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भले ही अभी दौरे की आधिकारिक तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन कार्यक्रम की…

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में बयानबाज़ी को लेकर एक बार फिर घमासान मच गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को ‘बीजेपी से निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
देहरादून में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारी तेज, पहली बार महिंद्रा ग्राउंड बनेगा सियासी मंच

भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

  • By Admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
भट्ट के बयान पर सियासी संग्राम: कांग्रेस का तीखा पलटवार, बीजेपी ने भी दिया जवाब

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 6 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल