देहरादून: बदले मौसम के तेवर, ठंड में इजाफा; कोहरा और पाले को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्द हवाओं और गिरते तापमान के चलते लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में कोहरा और पाला पड़ने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

कोहरे और पाले का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों में पाला पड़ने का पूर्वानुमान है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी देहरादून की बात करें तो आज यहां मौसम मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। कुछ क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक

उत्तराखंड के कई पर्वतीय जनपदों में मौसम अब भी खराब बना हुआ है। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते पर्वतीय इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी से निचले इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने को मजबूर हैं और जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

पर्वतीय अंचलों में अभी भी कई जगह बर्फ जमी हुई है, जिसका सैलानी जमकर आनंद ले रहे हैं। सड़कों के किनारे कई फीट तक बर्फ पड़ी होने के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। वहीं संबंधित विभागों की ओर से मार्गों से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है, ताकि यातायात को सुचारु बनाया जा सके और लोगों को परेशानी न हो।

Related Posts

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

पिथौरागढ़: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने उत्तराखंड में रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रयोगशालाओं को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 4 views
हल्द्वानी में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह