देहरादून: केंद्रीय बजट को आमजन से जोड़ने की तैयारी, उत्तराखंड भाजपा 78 स्थानों पर करेगी लाइव प्रसारण

देहरादून: देश का आम बजट कल संसद में पेश होने जा रहा है, जिसे लेकर उत्तराखंड भाजपा ने खास तैयारियां की हैं। भाजपा रविवार को प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट को आमजन के बीच व्यापक रूप से सुनने और समझाने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश पार्टी मुख्यालय से लेकर विधानसभा और मंडल स्तर तक कुल 78 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से सामूहिक रूप से बजट भाषण का लाइव प्रसारण देखा और सुना जाएगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार का दिन प्रदेश और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी का उद्देश्य है कि भारत सरकार के आम बजट से आम जनता को सीधे तौर पर जोड़ा जाए, ताकि लोग यह समझ सकें कि सरकार की प्राथमिकताएं क्या हैं और आने वाले वित्तीय वर्ष में उनके लिए क्या योजनाएं और प्रावधान किए गए हैं। इसी उद्देश्य के तहत प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजधानी देहरादून स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बजट अवलोकन का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एलईडी के माध्यम से बजट भाषण का लाइव प्रसारण देखेंगे।

उन्होंने बताया कि इसी तरह विधानसभा और मंडल स्तर पर भी जनता के साथ मिलकर कुल 78 स्थानों पर एलईडी के जरिए बजट सत्र का सीधा प्रसारण देखा जाएगा। इसके बाद आने वाले दिनों में बजट के विभिन्न पहलुओं को लेकर पत्रकार वार्ताएं और गोष्ठियां आयोजित कर जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों के समन्वय की जिम्मेदारी पार्टी नेतृत्व की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल को प्रदेश समन्वयक के रूप में सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि केंद्रीय बजट न सिर्फ आम लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है, बल्कि देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्पष्ट रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। पार्टी का प्रयास है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार की योजनाओं से आम जनता को क्या लाभ मिलने वाला है, यह लोगों की जानकारी और चर्चा का विषय बने। उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक जरूरी यह है कि प्रत्येक नागरिक यह समझे कि देश को आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ाने के लिए सरकार किस दिशा में काम कर रही है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि सरकार जनता के टैक्स के पैसों का कहां, कितना और किस तरह उपयोग करती है, इसे जानना और समझना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। एक जिम्मेदार निवेशक की तरह बजट को समझना जरूरी है। बजट को लेकर आम लोगों की जानकारी और जागरूकता बढ़ाना ही भाजपा का प्रमुख उद्देश्य है।

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार