हरिद्वार: उत्तराखंड के पहले यूनिटी मॉल का निरीक्षण, सचिव आवास विकास ने दिए काम में तेजी के निर्देश

हरिद्वार: सचिव आवास विकास आर. राजेश कुमार ने हरिद्वार पहुंचकर हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने हरिद्वार–रुड़की हाईवे पर रानीपुर झाल के पास निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सचिव आर. राजेश कुमार ने बताया कि यूनिटी मॉल केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थानीय उत्पादों को एक ही मंच पर प्रमोट करना है। हरिद्वार में बन रहा यह यूनिटी मॉल उत्तराखंड का पहला यूनिटी मॉल होगा। फिलहाल मॉल का करीब 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मॉल के तैयार होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यूनिटी मॉल परियोजना की कुल लागत करीब 164 करोड़ रुपये है। इसमें से 126 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 28 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा वहन किए जा रहे हैं। मॉल के निर्माण की जिम्मेदारी हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण को सौंपी गई है। एक साल पहले केंद्र से बजट जारी होने के बाद यहां निर्माण कार्य शुरू किया गया था। मॉल में तीन बड़े कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं, जहां देश के सभी राज्यों और उत्तराखंड के सभी जिलों के प्रमुख स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए रखा जाएगा।

यूनिटी मॉल में दुकानों और शोरूम के साथ फूड कोर्ट, ओपन स्पेस ऑडिटोरियम और मनोरंजन की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। मॉल में विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने वाले स्टॉल होंगे, जहां पारंपरिक हस्तशिल्प, लोक कला और प्रसिद्ध उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा बहुमंजिला मॉल में ओपन सिनेमा हॉल की भी व्यवस्था की जा रही है, ताकि आगंतुकों को खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी पूरा अनुभव मिल सके।

निरीक्षण के दौरान एचआरडीए सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना के तहत उत्तराखंड राज्य के लिए हरिद्वार जिले का चयन किया गया है। यूनिटी मॉल में लगभग 54 दुकानें और 3 मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं, जिनमें देश के सभी राज्यों के ‘वन स्टेट, वन प्रोडक्ट’ और उत्तराखंड के 13 जिलों के स्थानीय उत्पादों को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं से शीघ्र पत्राचार किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार यूनिटी मॉल के शुरू होने से न सिर्फ स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को नया बाजार मिलेगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक एक ही छत के नीचे देशभर के पारंपरिक उत्पादों की झलक और खरीदारी का आनंद ले सकेंगे।

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार