हरिद्वार: जगजीतपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, हमलों से दहशत में लोग, स्कूल ने जारी किया अलर्ट पत्र

हरिद्वार: जगजीतपुर क्षेत्र के आसपास की कॉलोनियों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते एक महीने के भीतर आवारा कुत्तों ने चार लोगों को काट लिया है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि लोगों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए क्षेत्र में संचालित एक बड़े स्कूल ने भी चिंता जताई है। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभिभावकों को पत्र जारी कर पैदल आने-जाने वाले बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की सलाह दी है। स्कूल ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को स्कूल छोड़ने और छुट्टी के समय वापस ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावक स्वयं निभाएं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद आवारा कुत्तों को पकड़ने की कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। गलियों और सड़कों पर घूम रहे कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में सबसे ज्यादा डर का माहौल है।

हाल ही में जगजीतपुर क्षेत्र की भगवतीपुरम् कॉलोनी निवासी एक महिला, जो रिश्तेदारों से मिलकर लौट रही थीं, पर पीछे से आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को जगह-जगह नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे पहले कुछ दिन पहले राज विहार फेस-2 की एक महिला पर भी उस समय हमला हुआ, जब वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की गलियों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ गई है।

कुत्तों के बढ़ते आतंक के कारण लोगों के लिए घर से बाहर निकलना और बच्चों को अकेले स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। बाहर खेल रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लगातार खतरे में हैं। लोगों का आरोप है कि उन्होंने नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को लिखा पत्र

घटनाओं से चिंतित जगजीतपुर क्षेत्र के डिवाइन लाइट स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को पत्र लिखकर सतर्क रहने की अपील की है। स्कूल की ऐडमिनिस्ट्रेटर डॉ. किरण पी. मिस्त्री ने पत्र में बताया कि आवारा कुत्तों का आक्रामक व्यवहार लगातार बढ़ रहा है। बच्चों को काटने, छुट्टी के समय उनका पीछा करने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को अकेले स्कूल न भेजें और पैदल आने-जाने वाले बच्चों के रास्तों पर आवारा कुत्तों की मौजूदगी पर विशेष ध्यान दें।

क्या कहते हैं नगर निगम के अधिकारी

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जगजीतपुर क्षेत्र की समस्या को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। नगर निगम ने कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी के लिए एक नई कंपनी से अनुबंध कर लिया है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर आवारा और हिंसक कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से एक हेल्पलाइन नंबर 9568844151 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार