पौड़ी: ढांडरी के पास बाइक सवार युवक पर भालू का हमला, सूझबूझ से बची जान

पौड़ी: उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पौड़ी जनपद के ढांडरी क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक से जा रहे एक युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक के हाथ, गले और सिर पर चोटें आई हैं। हालांकि युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए भालू को भगाया और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।

घटना के बाद घायल युवक ने शोर मचाया, जिसे सुनकर मौके से गुजर रहे स्थानीय लोग वहां पहुंचे और तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को भर्ती कर लिया है। चिकित्सकों के अनुसार भालू के हमले में घायल युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार 3 फरवरी को पौड़ी के प्रेमनगर निवासी अभिषेक (उम्र 21 वर्ष) बाइक से श्रीनगर से पौड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पौड़ी–श्रीनगर मोटर मार्ग पर ढांडरी (चंदोला राई) के पास पहुंचा, तभी झाड़ियों से निकलकर भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। भालू युवक को खींचते हुए सड़क से नीचे ले गया, लेकिन अभिषेक ने हिम्मत नहीं हारी और संघर्ष करते हुए भालू को खुद से दूर करने में कामयाब रहा।

घायल युवक अभिषेक ने बताया, “मैं श्रीनगर से पौड़ी की ओर जा रहा था, तभी ढांडरी के पास भालू ने अचानक मुझ पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मैंने हाथ-पैर चलाकर भालू को दूर करने की कोशिश की, जिसमें मैं सफल रहा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मुझे अस्पताल पहुंचाया गया।”

गनीमत यह रही कि भालू के हमले में युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। अभिषेक के सिर, हाथ और गले पर हल्की चोटें दर्ज की गई हैं। युवक का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले केवल गुलदार की गतिविधियां देखने को मिलती थीं और गुलदार के हमले भी हो चुके हैं, लेकिन अब भालू का रिहायशी इलाके में आना और लोगों पर हमला करना बेहद चिंताजनक है। इस घटना के बाद उसका परिवार भी काफी डरा हुआ है।

इधर भालू के हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने वन विभाग पौड़ी से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को आबादी वाले इलाकों से दूर भगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और पर हमला न हो सके।

जिला अस्पताल पौड़ी के चिकित्साधिकारी डॉ. विकासदीप ने बताया, “भालू के हमले में घायल एक मरीज अस्पताल लाया गया था। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार किया जा रहा है।”

घटना के बाद वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी बढ़ाने की मांग की जा रही है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा