रामनगर: प्रवेश शुल्क को लेकर विवाद, सामाजिक कार्यकर्ता ने नगर पालिका पर लगाए अवैध वसूली के आरोप

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर नगर में प्रवेश शुल्क के नाम पर पर्यटकों से की जा रही वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए प्रवेश शुल्क का कड़ा विरोध करते हुए इसे अवैध बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका के ठेकेदार न सिर्फ नगर पालिका सीमा के भीतर, बल्कि पीडब्ल्यूडी और नेशनल हाईवे मार्गों पर भी प्रवेश शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है.

नरेंद्र शर्मा का कहना है कि नियमों के अनुसार नगर पालिका केवल अपने नगरीय क्षेत्र की सीमा के भीतर ही प्रवेश शुल्क वसूल सकती है. इसके बावजूद नगर पालिका क्षेत्र से बाहर, राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्गों पर पर्यटकों से शुल्क लिया जा रहा है. उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इससे रामनगर शहर की छवि भी धूमिल हो रही है.

सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो नगर पालिका के ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों से उनकी तीखी बहस भी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार जबरन शुल्क वसूलकर ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना को ठेस पहुंचा रहे हैं. उनका कहना है कि इस तरह की वसूली से पर्यटकों में गलत संदेश जा रहा है, जिसका सीधा असर पर्यटन पर भी पड़ सकता है.

नरेंद्र शर्मा ने विशेष रूप से नगर वन क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र नगर पालिका की सीमा में शामिल नहीं है, इसके बावजूद वहां भी प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर पालिका प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया था कि प्रवेश शुल्क केवल नगर पालिका क्षेत्र में ही लिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद दोबारा नेशनल हाईवे, राज्य मार्ग और नगर पालिका सीमा से बाहर शुल्क वसूली की जा रही है.

वहीं पूरे मामले पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार