हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, एसपी-सीओ स्तर के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. नव नियुक्त एसपी के कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. इस फेरबदल का उद्देश्य कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना और आगामी अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियों को सुचारु रूप से संचालित करना है.

देर रात जारी आदेश के अनुसार एसपी स्तर से लेकर सीओ स्तर के कई अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं. आदेश में जितेंद्र चौधरी को एसपी ऑप्स, निशा यादव को एसपी तकनीकी एवं महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सुरेंद्र प्रसाद बलूनी को सीओ सदर और संजय चौहान को सीओ ज्वालापुर नियुक्त किया गया है.

इसके अलावा नताशा सिंह को सीओ लक्सर से स्थानांतरित कर सीओ रुड़की बनाया गया है. अभिनय चौधरी को सीओ मंगलौर, देवेंद्र सिंह नेगी को सीओ लक्सर और विपेंद्र सिंह को सीओ यातायात व सीओ कुंभ मेला की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही विपेंद्र सिंह को सीओ थाना बुग्गावाला का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनपद में शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद के विभिन्न थानों और कोतवालियों में तैनात 15 इंस्पेक्टरों और दरोगाओं के तबादले किए गए थे. लगातार किए जा रहे इन बदलावों को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और भी पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं.

Related Posts

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए 6 दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया। इन…

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद सीएम धामी ने सोशल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

  • By Admin
  • March 28, 2026
  • 4 views
उत्तराखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: 6 दिग्गज नेताओं की एंट्री, कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर साधा निशाना

दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 9 views
दिल्ली दौरे पर CM धामी की PM मोदी से मुलाकात, कुंभ 2027 से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक रखी कई बड़ी मांगें

डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 7 views
डीआईबीईआर-डीएआरएल बंद होने की अटकलों पर सांसद अजय भट्ट सक्रिय, रक्षा मंत्री से की हस्तक्षेप की मांग

खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 8 views
खुपी में दर्दनाक बस हादसा: KMOU बस पलटी, 1 की मौत, 8 यात्री गंभीर घायल

वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 6 views
वनकर्मियों को मिलेगा आधुनिक हथियारों का सहारा, अवैध खनन और तस्करी पर लगेगी लगाम

हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • March 27, 2026
  • 5 views
हरिद्वार में मायादेवी पार्किंग हत्याकांड का खुलासा, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार