हरिद्वार : जन चौपाल में पहुंचे Pushkar Singh Dhami, खाट पर बैठकर सुनीं लोगों की समस्याएं, 70 बीघा भूमि दान की घोषणा से सब चौंके

हरिद्वार जनपद में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर सीधे जनता से संवाद किया। श्यामपुर क्षेत्र स्थित आर्यनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साधु-संतों और ग्रामीणों के बीच खाट पर बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में भाजपा के विधायक, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हजारों लोग पहुंचे जन चौपाल में मुख्यमंत्री की जन चौपाल में जिले भर से हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले वे लोग, जो अपनी समस्याएं लेकर जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते, उनकी शिकायतें सीधे सुनने के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रहे इन कार्यक्रमों के तहत अब तक 5 लाख से अधिक लोग अपनी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में समस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है।

सीमांत क्षेत्र की समस्याओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार जिले के सीमांत क्षेत्रों से किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए हैं। कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि मध्यकालिक और दीर्घकालिक समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि 17 दिसंबर से ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया गया है। अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोग अपनी समस्याएं रख चुके हैं। इस अभियान को 20 दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है। बिजली, पानी, लाभार्थी योजनाओं और प्रमाण पत्रों से जुड़ी समस्याओं का घर-घर जाकर समाधान किया जा रहा है।

चारधाम यात्रा और कुंभ 2027 की तैयारियां

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष यात्रा निर्धारित समय से थोड़ा पहले शुरू होगी और अप्रैल माह में कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार तीर्थयात्रियों का और भी अधिक जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2027 में प्रस्तावित हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। वे स्वयं कुंभ को लेकर कई बैठकें कर चुके हैं और अगली बैठक हरिद्वार में ही आयोजित की जाएगी, जिसमें व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

पहली बार खाट पर सजी जन चौपाल, सीएम को पहनाई पगड़ी

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर कांगड़ी में पहली बार पारंपरिक अंदाज में खाट बिछाकर जन चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पंच की तरह पगड़ी पहनाकर सर्वमान्य प्रतिनिधि के रूप में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री का यह सादा और ग्रामीण अंदाज लोगों को खूब भाया। उन्होंने अपने संबोधन से उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।

किसान ने 70 बीघा जमीन दान करने की घोषणा की

कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के डेलना गांव से पहुंचे किसान जय सिंह ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी 70 बीघा जमीन सरकार को दान करने की घोषणा की।

जय सिंह ने बताया कि डेलना गांव के पास उनकी यह जमीन स्थित है, जहां पहले से एक आईटीआई और एक हाईस्कूल संचालित हैं। वे चाहते हैं कि इस भूमि पर मेडिकल कॉलेज और खेल मैदान का निर्माण हो, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री ने इस घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनभागीदारी से ही राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड को मिले 30 नए विशेषज्ञ डॉक्टर, दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा सहारा

    देहरादून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य विभाग को 30 नए विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गए हैं। इनकी तैनाती के प्रस्ताव…

     नवरात्र से पहले एफडीए अलर्ट, बाजार में सिर्फ पैकेट बंद कुट्टू के आटे की बिक्री होगी

    देहरादून: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले श्रद्धालु बड़ी मात्रा में कुट्टू के आटे से बने पकवानों का सेवन करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    • By Admin
    • March 26, 2026
    • 5 views
    थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    • By Admin
    • March 26, 2026
    • 4 views
    गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

    • By Admin
    • March 26, 2026
    • 4 views
    शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

    केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 8 views
    केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

    2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 2 views
    2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

    गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 4 views
    गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा