रुड़की: किशनपुर जमालपुर में दो पक्षों के बीच पथराव, महिला समेत तीन घायल; वीडियो वायरल

रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर जमालपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था, जो शनिवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।

छतों से हुआ पथराव, वीडियो वायरल

घटनाक्रम का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मकानों की छतों पर खड़े होकर पथराव कर रहे हैं, जबकि गली में मौजूद लोग भी जवाबी पत्थरबाजी कर रहे हैं। दोनों ओर से लगातार पत्थर फेंके जा रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी

वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। मामले पर जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि यह मामला एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पथराव का है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन बल तैनात कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 5 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 8 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 4 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा