देहरादून में युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी छात्र गिरफ्तार; चाकू बरामद ।

देहरादून: क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती पर उस समय हमला किया जब दोनों के बीच किसी अन्य युवक के संपर्क को लेकर विवाद हो गया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार 7 मार्च को आदर्श विहार निवासी एक व्यक्ति ने थाना क्लेमेंटाउन में शिकायत दर्ज कराई कि एक निजी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाला युवक उदय, निवासी जागृति विहार मेरठ, जो एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है, ने उनकी बेटी पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के गले और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।

हमले के दौरान हुए संघर्ष में आरोपी उदय का हाथ भी चाकू से कट गया, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार युवती के गले में गहरी चोट आई है, जिस पर करीब 60 टांके लगाए गए हैं।

पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी उदय सिंह उर्फ विशु को दून अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ओगल भट्टा स्थित उसके कमरे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

थाना क्लेमेंटाउन प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष का छात्र है और कृष्णा विहार, ओगल भट्टा में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ किराए के कमरे में रहता था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की मुलाकात युवती से सितंबर 2025 में अपने शिक्षण संस्थान में हुई थी, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन हाल ही में उसे युवती के किसी अन्य युवक के संपर्क में होने की जानकारी मिली। इसी बात को लेकर 7 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया और आवेश में आकर युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि युवती का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 2 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 6 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 3 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा