गैरसैंण विधानसभा सत्र का पांचवां दिन अहम, आज बजट पर चर्चा और विनियोग विधेयक पारित होने की संभावना

देहरादून/गैरसैंण: भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में चल रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवां दिन है। आज सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा के साथ कई विभागों के बजट को पारित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही विनियोग विधेयक पारित होने की भी संभावना जताई जा रही है। यदि सदन की कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी हो जाती है तो सत्र को आज ही अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

दरअसल, बजट सत्र 2026-27 का आज का दिन विधायी दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सदन में आज विभिन्न विभागों के बजट पर चर्चा के बाद उन्हें पारित किया जाएगा। इसके साथ ही विनियोग विधेयक पारित होने पर सरकार को बजट के तहत अलग-अलग विभागों में धन खर्च करने की औपचारिक अनुमति मिल जाएगी।

विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी

वहीं विपक्ष भी आज सदन में सरकार को घेरने की रणनीति के साथ उतरेगा। विपक्ष नियम 310 के तहत प्रदेश में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर सकता है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य के कई विभागों में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं और सरकार को इस पर सदन में जवाब देना चाहिए।

माना जा रहा है कि विपक्ष भ्रष्टाचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएगा, जिसके चलते सदन में हंगामे के आसार भी बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से सत्र के दौरान विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रहा है।

ऐसे में आज का दिन विधानसभा सत्र के लिहाज से काफी गरमागरमी भरा रहने की संभावना है। राजनीतिक और विधायी दोनों ही दृष्टि से सत्र का पांचवां दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आज बजट पारित होने के साथ ही सत्र के समापन की भी संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 2 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 2 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 6 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा