गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्ती, पौड़ी में छापेमारी; रुद्रप्रयाग में 22 सिलेंडर जब्त, हल्द्वानी में लगी लंबी कतारें

पौड़ी/रुद्रप्रयाग/हल्द्वानी: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के असर से एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बन गया है। कई स्थानों पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन लोग पैनिक में आकर सिलेंडर भरवाने पहुंच रहे हैं। इसी बीच कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

पौड़ी जिले में ताबड़तोड़ चेकिंग

कोटद्वार में लालबत्ती चौराहे पर एक पिकअप वाहन से 20 खाली व्यावसायिक गैस सिलेंडर और 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

अभियान के दौरान जिले में 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 8 गैस गोदाम, 3 पेट्रोल पंप और 189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच में अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया और दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि जिले की सभी गैस एजेंसियों में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति भी सुचारू है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और 25 दिन की निर्धारित अवधि के बाद ही गैस की बुकिंग कराएं। साथ ही घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग या आपूर्ति में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

रुद्रप्रयाग में 22 सिलेंडर जब्त

रुद्रप्रयाग में भी एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर विभिन्न बाजारों में छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान घोलतीर और सुमेरपुर बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 22 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद कर जब्त किए गए। जांच में पाया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था, जो नियमों का उल्लंघन है।

चारधाम यात्रा को देखते हुए डीएम ने होटल और ढाबा संचालकों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एलपीजी के साथ-साथ इंडक्शन चूल्हों, तथा आवश्यकता पड़ने पर कोयला और लकड़ी को वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत लकड़ी उपलब्ध कराई जाए, ताकि यात्रियों को भोजन व्यवस्था में कोई परेशानी न हो।

हल्द्वानी में गैस एजेंसी पर लगी लंबी लाइन

वहीं हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित शीशमहल गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई। हालांकि प्रशासन ने गैस की कमी से साफ इनकार किया है।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोगों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और गैस एजेंसी पर भीड़ लगाने के बजाय बुकिंग के बाद होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त करें।

प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है और कालाबाजारी या जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 2 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 6 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा