गैस सिलेंडर को लेकर मचा हड़कंप, खटीमा में लंबी कतारें; रुद्रपुर में सड़क जाम, पौड़ी में कालाबाजारी पर कार्रवाई

पौड़ी/खटीमा/रुद्रपुर: देशभर में गैस संकट की खबरों के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। इसी बीच कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ और प्रशासन की कार्रवाई दोनों ही देखने को मिल रही हैं।

खटीमा में गैस के लिए लंबी लाइनें

खटीमा में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियां बेहतर वितरण व्यवस्था के दावे तो कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। लोग सुबह से शाम तक गैस की गाड़ी का इंतजार करते हुए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। तेज धूप और गर्मी के बीच आमजनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रुद्रपुर में सड़क जाम

वहीं रुद्रपुर में गैस सिलेंडर की कथित किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। किच्छा बायपास रोड स्थित मोदी मैदान में गैस लेने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला तो उन्होंने नाराज़गी जताते हुए सड़क पर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात बहाल कराया।

पौड़ी में कालाबाजारी पर प्रशासन का एक्शन

उधर पौड़ी में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान तहसील परिसर में संचालित एक कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग का मामला सामने आया। जांच के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।

अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर कैंटीन में जांच की थी। जांच के दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। संबंधित कैंटीन संचालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी या घरेलू सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Posts

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

थराली: चमोली जिले के थराली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में घास लेने जंगल गई महिला की मौत हो गई। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी पत्थर (बोल्डर) की चपेट में…

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग क्षेत्र के रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने गैस वाहन चालक के साथ मारपीट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 4 views
थराली में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला पर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
गैस वितरण के दौरान चालक पर हमला, बेरीनाग में बढ़ा तनाव; कर्मियों ने मांगी पुलिस सुरक्षा

शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

  • By Admin
  • March 26, 2026
  • 3 views
शिवालिक नगर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, यूपी का गैंगस्टर गिरफ्तार, साथी फरार

केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 6 views
केदारनाथ यात्रा से पहले बदहाल सड़कें बनी चिंता, गौरीकुंड हाईवे पर जाम का खतरा ।

2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 2 views
2027 कुंभ की तैयारी तेज: हरिद्वार में 50 करोड़ से मेला नियंत्रण भवन का होगा विस्तार

गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

  • By Admin
  • March 25, 2026
  • 3 views
गाने से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, देहरादून छात्र हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा