देहरादून में रोड रेज के बाद सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश—गश्त बढ़ेगी, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

देहरादून: राजधानी देहरादून में हाल ही में रोड रेज, फायरिंग और गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के मामले ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंभीरता से लेते हुए सचिवालय में गृह और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

बैठक में मुख्य सचिव ने शहर में बढ़ रही रोड रेज और हुड़दंग की घटनाओं पर नाराजगी जताई और पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को हर हाल में मजबूत बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने देहरादून शहर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी को सभी थाना प्रभारियों को पीक आवर में विशेष गश्त सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही डे-नाइट पेट्रोलिंग के साथ मॉर्निंग पेट्रोलिंग भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बार और रेस्टोरेंट के संचालन को लेकर भी सख्ती बरतने को कहा है। निर्धारित समय पर बार बंद कराने के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले बार संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि वीकेंड पर देहरादून को पार्टी और हुड़दंग का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिए हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही बार संचालकों को भी जिम्मेदार बनाया जाएगा।

इसके अलावा शहर और आसपास के क्षेत्रों में संचालित होमस्टे की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि होमस्टे की मैपिंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पर्यटन के नाम पर कहीं इनका दुरुपयोग तो नहीं हो रहा है, खासकर बार लाइसेंस लेकर।

मुख्य सचिव ने किरायेदारों और पीजी में रहने वाले लोगों के सत्यापन को भी अनिवार्य रूप से तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून हाईवे खुलने के बाद वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, ऐसे में अभी से सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर तैयारी करना जरूरी है।

इस बैठक के बाद साफ है कि प्रशासन अब कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहा है, ताकि राजधानी में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Related Posts

भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

रुड़की: हरिद्वार जिले के भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला…

रामनगर में ‘वन आई रैपर’ विवेक का जलवा, जोशीले रैप से झूमे युवा

रामनगर: कॉर्बेट नगरी रामनगर इन दिनों संगीत के रंग में रंगी हुई है। यहां ‘वन आई रैपर’ के नाम से मशहूर विवेक अपने लाइव शो के लिए पहुंचे, जहां उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

  • By Admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
भगवानपुर एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

देहरादून में रोड रेज के बाद सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश—गश्त बढ़ेगी, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

  • By Admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
देहरादून में रोड रेज के बाद सख्ती, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश—गश्त बढ़ेगी, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

रामनगर में ‘वन आई रैपर’ विवेक का जलवा, जोशीले रैप से झूमे युवा

  • By Admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
रामनगर में ‘वन आई रैपर’ विवेक का जलवा, जोशीले रैप से झूमे युवा

पर्यटन सीजन से पहले कैंची धाम में सुरक्षा-ट्रैफिक पर फोकस, एडीजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

  • By Admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
पर्यटन सीजन से पहले कैंची धाम में सुरक्षा-ट्रैफिक पर फोकस, एडीजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

यश प्रताप सिंह बिष्ट – एक उभरते हुए युवा नेता और समाजसेवी

  • By Admin
  • March 31, 2026
  • 42 views
यश प्रताप सिंह बिष्ट – एक उभरते हुए युवा नेता और समाजसेवी

श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

  • By Admin
  • March 30, 2026
  • 12 views
श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग