हरिद्वार: गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे 21 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र स्थित कबीर कुटीर घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे 21 लोग बीच धारा में बने टापू पर फंस गए. सभी लोग अलग-अलग राज्यों से हरिद्वार घूमने आए पर्यटक थे.

जानकारी के अनुसार, कबीर कुटीर घाट के पास गंगा के बीच बने टापू पर कुछ लोग स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ गया. बताया जा रहा है कि ऊपर से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का बहाव तेज हो गया और कुछ ही देर में टापू चारों ओर से पानी से घिर गया. इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और सभी की जान पर बन आई.

घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उनके साथ जल पुलिस की टीम भी रेस्क्यू बोट और आवश्यक उपकरणों के साथ पहुंची. टीम ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

रेस्क्यू किए गए लोगों में 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं. सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि ये सभी पर्यटक दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से हरिद्वार घूमने आए थे.

घटना के बाद एसपी सिटी अभय सिंह ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि जलस्तर और नदी के बहाव पर नजर रखना बेहद जरूरी है. साथ ही नदी के बीच बने टापुओं या गहरे स्थानों पर जाने से बचें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से जान का खतरा हो सकता है.

पुलिस ने आमजन से यह भी अपील की है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में स्नान न करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Related Posts

हरिद्वार: कनखल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव…

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में अब नहीं होगी श्रद्धालुओं की संख्या सीमा, कारोबारियों में खुशी की लहर

उत्तरकाशी से चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पर किसी भी प्रकार की बाध्यता नहीं रहेगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरिद्वार: कनखल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
हरिद्वार: कनखल में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में अब नहीं होगी श्रद्धालुओं की संख्या सीमा, कारोबारियों में खुशी की लहर

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 4 views
उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा में अब नहीं होगी श्रद्धालुओं की संख्या सीमा, कारोबारियों में खुशी की लहर

हरिद्वार: गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे 21 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
हरिद्वार: गंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, टापू पर फंसे 21 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग: 9 दिन बाद जंगल में मिला 5 साल के मासूम पंकू का शव, गांव में पसरा मातम

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
रुद्रप्रयाग: 9 दिन बाद जंगल में मिला 5 साल के मासूम पंकू का शव, गांव में पसरा मातम

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन पर काम शुरू, रात में हाईवे रहेगा बंद

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
चमोली: चारधाम यात्रा से पहले नंदप्रयाग स्लाइडिंग जोन पर काम शुरू, रात में हाईवे रहेगा बंद

देहरादून: 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, एक्सप्रेसवे उद्घाटन से जनसभा तक तैयारियां तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By Admin
  • April 12, 2026
  • 3 views
देहरादून: 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, एक्सप्रेसवे उद्घाटन से जनसभा तक तैयारियां तेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम