दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामला: 9 एमबीबीएस छात्र 3 माह के लिए निष्कासित, दो पर 50-50 हजार का जुर्माना

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सामने आए रैगिंग और मारपीट के गंभीर मामले में कॉलेज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में एमबीबीएस के कुल नौ छात्रों को तीन महीने के लिए अकादमिक गतिविधियों से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें से दो छात्रों पर 50-50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही उन्हें छात्रावास से स्थायी रूप से निष्कासित किया गया है।

रैगिंग की घटना सामने आने के बाद दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और कड़ा कर दिया है। प्रशासन ने एंटी रैगिंग सेल को सुबह और शाम पूरे परिसर में नियमित राउंड लेने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही छात्रावासों में तैनात सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी में भी बदलाव किया गया है। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्रावास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियमित तैनाती कर दी गई है।

मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने हॉस्टल के मुख्य वार्डन, अन्य वार्डनों और एंटी रैगिंग सेल को दोबारा सक्रिय करते हुए सख्त हिदायतें दी हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दून मेडिकल कॉलेज के मीडिया इंचार्ज एवं नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. सुशील ओझा ने बताया कि जिन सात अन्य छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है, एंटी रैगिंग सेल की जांच में यह सामने आया कि ये छात्र किसी न किसी रूप में अन्य छात्रों को परेशान करते थे। हालांकि इन छात्रों पर सीधे मारपीट का आरोप नहीं पाया गया, लेकिन ईव टीजिंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद इनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन यह स्पष्ट संदेश देना चाहता है कि केवल मारपीट ही नहीं, बल्कि रैगिंग से जुड़ी छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला:

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2025 बैच के एक छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट की घटना सामने आई थी। आरोप है कि पीड़ित छात्र की पिटाई उसी बैच के एक छात्र ने 2023 और 2024 बैच के दो सीनियर छात्रों के दबाव में की। मामला उजागर होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों सीनियर छात्रों के अभिभावकों को तलब किया और जांच एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपी गई।

जांच के बाद पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन द्वारा दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित किया गया। अब आगे की कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रशासन ने कुल नौ छात्रों को तीन महीने के लिए निष्कासित करने के साथ ही कुछ छात्रों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कॉलेज प्रशासन की इस कार्रवाई को रैगिंग के खिलाफ कड़ा और स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने