देहरादून: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी, कोहरे और एवलॉन्च को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में खासा इजाफा हो गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। टिहरी जिले के धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे जहां एक ओर ठंड बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर सैलानियों और स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश भर में ठंड बढ़ती जा रही है और मैदानी इलाकों में भी सर्द हवाओं और कोहरे का असर साफ नजर आ रहा है।

पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर

उत्तराखंड के हिल स्टेशनों में मौसम के तेवर बदलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ जमने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे हल्की सी लापरवाही भी हादसों का कारण बन सकती है। देहरादून में भी शीतलहर का असर बना हुआ है। सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा, वहीं आसमान में काले बादल मंडराते नजर आए।

ऊंचाई वाले इलाकों में एवलॉन्च की चेतावनी

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरई), चंडीगढ़ के हवाले से जानकारी दी है कि 29 जनवरी शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमस्खलन (एवलॉन्च) की संभावना बनी हुई है।

इसके तहत चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपदों को डेंजर लेवल-3, जबकि बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है।

धनौल्टी में बर्फबारी का सैलानी ले रहे आनंद

वहीं, टिहरी जनपद के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल धनौल्टी में बर्फबारी का दौर जारी है। चारों ओर सफेद चादर बिछने से क्षेत्र का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे सैलानी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। स्थानीय कारोबारियों को भी उम्मीद है कि बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आएगी।

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें।

Related Posts

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। लगातार कई घंटों तक हुई भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों…

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

देहरादून: राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुआ एक पुल फिर विवादों में आ गया है. प्रेमनगर-नंदा की चौकी के पास नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 14 views
मसूरी में मूसलाधार बारिश ने बरपाया कहर, मलबे में समाया रेस्टोरेंट; कैंपटी रोड हाईवे भूस्खलन से बंद ।

देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

  • By Admin
  • July 28, 2026
  • 19 views
देहरादून: 16 करोड़ का पुल 16 दिन में सवालों के घेरे में, बारिश के बाद बड़ा धंसाव; पुलिस बोली- पुल नहीं, एप्रोच रोड क्षतिग्रस ।

रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 17 views
रुद्रप्रयाग में बारिश के बीच सड़क पर डामरीकरण का वीडियो वायरल, निर्माण कार्य पर उठे सवाल; PWD ने दी सफाई

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

  • By Admin
  • July 27, 2026
  • 19 views
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 11 views
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट पंचतत्व में विलीन, मुख्यमंत्री धामी समेत पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी अंतिम विदाई

कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

  • By Admin
  • July 26, 2026
  • 12 views
कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई